🔵बुढ़ापे की आर्थिक असुरक्षा को लेकर चिन्तित है कर्मचारी– मदन मुरारी शुक्ल

गोरखपुर 18 मार्च रेलवे के मान्यता प्राप्त यूनियन नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन के आह्वान पर रेलवे कर्मचारी पूरे देश में 17 मार्च से 21 मार्च तक अखिल भारतीय विरोध सप्ताह के दूसरे दिन रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 डीजल लॉबी के पास कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार से मांग किया कि सरकार हमारे सभी जायज मांगों को पूरा करें यूपीएस कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन के बराबर पेंशन दिया जाए तथा उनके यूपीएस के पैसे को भी ब्याज सहित वापस किया जाए 25 वर्ष की सेवा पर पूर्ण पेंशन को घटाकर 20 वर्ष की सेवा पर पूरी पेंशन दी जाए।

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि सभी मांगों को पूरा होने तक हम बैठने वाले नहीं हैं सरकार को हमारी सभी मांगे माननी ही पड़ेगी विरोध सभा को संबोधित करते हुए रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के अध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि मोदी सरकार कहती है कि हमारा देश विश्व के पांच बड़े इकोनामिक देशों की सूची में शामिल हैं। यदि यह सच है तो फिर सरकार कर्मचारियों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा क्यों नहीं दे रही है।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष का रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल गोविंद जी कनिष्क गुप्ता राजेश कुमार मिश्र इजहार अली रेलवे कर्मचारी संघ के दीपक चौधरी देवेश सिंह अभय त्रिपाठी ईश्वर चन्द विद्यासागर कुलदीप मणि त्रिपाठी अभिषेक गुप्ता सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed