धर्मेन्द्र कसौधन(ब्यूरो):उत्तर प्रदेश सरकार 2.0 का बजट 26 मई को विधानसभा में पेश किया गया।योगी सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में बेसिक शिक्षा के लिए करीब 4 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इस धन का उपयोग प्राथमिक विद्यालयों के उच्चीकरण, कक्षाओं को स्मार्ट बनाने के लिए किया जायेगा।

यूपी के बजट में कक्षा-1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क यूनिफॅार्म, स्वेटर, स्कूल बैग व जूता-मोजा के लिए 370 करोड़ रुपये और मध्याह्न भोजन योजना के लिए 3548.93 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। साथ ही फल वितरण के लिए 166.71 करोड़ रुपये की व्यवस्था भी प्रस्तावित की गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2021 (नाबार्ड पोषित) के तहत परिषदीय विद्यालयों को उच्चीकृत किए जाने व स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए एक लाख रुपये की टोकन मनी और समग्र शिक्षा अभियान के लिए 18,670 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

रसोइयों की ड्रेस के लिए 10 करोड़
मध्याह्न भोजन में लगे रसोइयों के लिए ड्रेस की व्यवस्था के लिए सरकार ने दस करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की है।

⚫️ बजट में बेसिक शिक्षा

वर्ष 2022-2023 में परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत छात्र नामांकन का लक्ष्य 2 करोड़ रखा गया है। वर्तमान में यह आंकड़ा 1.66 करोड़ का है।

समग्र शिक्षा अभियान हेतु 18,670 करोड़ 72 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के खाते में सीधे पैसे भेजने के लिए 370 करोड़ रूपये की प्रस्तावित की गई है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।