बनारस से सुभान अली की रिपोर्ट . . प्रकाशनार्थ
मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामजी गुप्ता के कालीमहाल चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा दिनांक 24 सितंबर से 18 सिंतबर 2024 तक जनपद चंदौली में आयोजित तीन दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग लेने वाले शहर मुगलसराय के कांग्रेसजनो को पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने प्रमाण पत्र वितरित किया।
इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा किसी भी संगठन की ताक़त उसका कार्यकर्ता होता है ,कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी मज़बूत होती है । पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की नीतियो को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करता है । पार्टी के विचारो को घर – घर पहुँचाता है।
ऐसा लगता है कि भारत सरकार महंगाई, बेरोजगारी, शेयर मार्केट में चल रही गिरावट, रुपये के अवमूल्यन जैसे जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बार-बार अल्पसंख्यक वर्ग को निशाने पर लेने वाले कानून बनाती है।
वक्फ को लेकर बनाया गया कानून भी इसी का हिस्सा है। वक्फ को लेकर किसी नए कानून की आवश्यकता नहीं थी।
शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि बहुसंख्यक वर्ग का जरूरी विषयों से ध्यान हटाने एवं अल्पसंख्यक वर्ग में भय पैदा करने तथा दोनों वर्गों के बीच तनाव पैदा करने के लिए यह कानून बनाया गया है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता,शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, नेहाल अख्तर,तारिक अब्बास,संतोष तिवारी,अभिषेक मिश्रा,राकेश राज ,मृत्युंजय शर्मा, नितेश कुमार जैस, मानकुवर देवी, कन्हैया मोदनवाल,अखिलेश यादव, संजय जायसवाल,राजेश कुमार, दिपक गुप्ता,प्रमोद खरवार, आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। बनारस से सुभान अली की रिपोर्ट

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर: बेटे-बहू को गोली मारने वाला पिता गिरफ्तार, लाइसेंसी DBBL गन बरामद MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर। फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान बेटे और बहू पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामविलास उर्फ रामखेलावन (65 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी को बिंदकी बस स्टैंड से दबोचा। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डबल बैरल (DBBL) गन, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने पहले अपनी बहू पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बेटे अवनीश पर फायर किया। इलाज के दौरान अवनीश की मौत हो गई, जबकि बहू का उपचार जारी है।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले में थाना बिंदकी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में बिंदकी पुलिस की कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।