रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784

बेहजम खीरी, 9 अप्रैल: नीमगांव थाना क्षेत्र में बुधवारअपराह्न एक बड़ा हादसा हुआ। किशुनपुर और लखनियापुर गांव के बीच मे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में कई महिलाओं समेत अनेक घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद सवारियों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
थाना अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचीं,उन्होंने अपने निजी वाहन और एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बेहजम में प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारियो ने संज्ञान लिया। लखीमपुर से बड़े अधिकारी घटना की पल पल की जानकारी लेते रहे।सूत्रों के मुताबिक कुल 12 घायल हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि शासन ने पहले ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारियां बैठाने पर दंडात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। लेकिन जनपद मे में इन आदेशों का कोई असर नहीं दिख रहा है। यहां रोजाना ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारियां बैठाकर चलने का सिलसिला जारी है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।