बहुआयामी समाचार से संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी। इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक बेहतर करने के उद्देश्य से दो नई एएलएस एम्बुलेंस जिला चिकित्सालय को मिलीं हैं। जिन्हें शुक्रवार को सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता व एसीएमओ डॉ धनीराम भार्गव व डॉ प्रमोद वर्मा द्वारा फीता काटकर जिला चिकित्सालय के लिए रवाना किया गया। इस दौरान एएलएस जिला प्रभारी अनूप कुमार भी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ सेवा मिल सके। इसके लिए शासन द्वारा गम्भीर मरीज के रेफर होने पर उच्च स्तर के चिकित्सालय को भेजने के लिए दो एएलएस एम्बुलेंस भेजी गई हैं। जिन्हें शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के लिए रवाना कर दिया गया है। जनपद में अब कुल 6 एएलएस एम्बुलेंस हो गईं हैं। इसकी सेवा लेने के लिए 05226610222 डायल करके मरीज का विवरण नोट करना होगा और आपको जल्द से जल्द सेवा मिल जाएगी। आगे कुछ और एएलएस एम्बुलेंस आने का आदेश हुआ है जो जल्द से जल्द पूरा हो जायेगा। पूरे उत्तर प्रदेश में एएलएस एम्बुलेंस का संचालन मेड केयर 365 द्वारा किया जा रहा है, जो 2021 से लगातार कुशलता से कार्य करते आ रहे हैं।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।