मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

आज श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती की आगामी जेटीसी/आरटीसी प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित बैरकों, अन्तह्र प्रशिक्षण कक्ष व मूलभूत सुविधाओं आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय ने बैरकों की संरचना, स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, शौचालय एवं स्नानगृह की दशा, अन्तह्र प्रशिक्षण कक्ष आदि का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैरकों में प्रशिक्षणार्थियों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें बेहतर वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। महोदय ने कहा कि पुलिसकर्मियों की दक्षता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि के लिए प्रशिक्षण की गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए उचित आवासीय सुविधाएं एक प्रमुख भूमिका निभाती हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजू कुमार साव, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।R

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *