पेड़ से पेड़ बकरियों के लिए पत्ते तोड़ते वक्त हवा के झोंके से टूटी डाल।
अटसू ,,, क्षेत्र के गांव हालेपुर में बीते दिवस बकरियों को पत्ते खिलाने के लिए पेड़ पर चढ़े युवक की अचानक हवा का बबंन्डर चलने से पेड़ की डाल टूटने से जमीन पर गिर पड़ा।गिरने से युवक के सर में गम्भीर चोट आ गयी।जिसको परिजन सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने गम्भीर हालत के चलते सैफई रिफर कर दिया।जहां ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड दिया।युवक की मौत की खबर पर परिजनों समेत अन्य ग्रामीणों में शोक छा गया।
उक्त गांव निवासी ब्रजपाल सिंह(३७) पुत्र अशोक बाबू अपने परिवार के साथ रहकर पशु पालन के साथ खेती बाड़ी के काम में हाथ बटाकर जीवन यापन करता था।बीते शुक्रवार को शाम के समय बकरियों को चराने के लिए खेतों पर लेकर गया।जहां खड़े कटहल के पेड़ से पत्ते खिलाने के उद्देश्य से चढ़ गया पत्ते तोड़ते समय अचानक हवा का बबंन्डर आने से पेड़ की डाल टूट टूटने से जमीन पर आकर गिर पड़ा।गिरने की सूचना पर पहुंचे परिजन गम्भीर हालत में अस्पताल अजीतमल लेकर पहुंचे जहां से सैफई ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गयी।म्रतक अविवाहित होने के साथ चार भाईयों दूसरे नम्बर का था। अचानक मौत होने से भाई रजपाल,लल्ली,कल्लू समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम परीक्षण को भेजा।युवक की मौत से दुखित अखिलेश पाल, हरिश्चंद्र पाल,प्रधान अरबिंद पाल ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग की जिससे परिवार का जीवन यापन हो सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *