बिल्सी नगर में जल्द होगी रोडवेज डिपो की स्थापना : हरीश शाक्य।

बदायूँ : विधायक हरीश शाक्य ने बिल्सी नगर में रोडवेज डिपो की स्थापना कराने हेतु परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र सौंपा और बताया कि स्थानीय जनता द्वारा पिछले कई वर्षों से रोडवेज डिपो की स्थापना की मांग की जा रही है। पूर्व में कई जनप्रतिनिधियों द्वारा पत्राचार के माध्यम से शासन से मांग की गई थी, परंतु अभी तक रोडवेज डिपो की स्थापना नहीं हो सकी। स्थानीय जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विधायक हरीश शाक्य को आश्वस्त किया है कि जल्द ही बिल्सी नगर में रोडवेज डिपो की स्थापना करायेंगे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *