पूर्व विधायक दातागंज पप्पू भैया के स्वास्थ की स्थिति जानी और पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा से की मुलाकात।

बदायूँ : दातागंज के पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू भैया के स्वास्थ के बारे में जानने के लिए सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी का बदायूं आगमन हुआ। पप्पू भैया को देखने के बाद मेनका गांधी ने अपनी पीपल फॉर एनिमल्स बदायूं की यूनिट के अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा से बदायूं में बेजुवानों की स्थिति के बारे में बात की। उन्होंने बदायूं नगर पालिका अध्यक्षा दीपमाला गोयल से कहा की विकेंद्र शर्मा को ग्राम समाज की 3-4 बीघा जगह उपलब्ध कराएं जिस पर वो निराश्रित और लाचार पशुओं के लिए एक अस्पताल का निर्माण करा सकें। पप्पू भैया के यहां उपस्थित सभी लोगों से मेनका गांधी ने पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा की ज्यादा से ज्यादा मदद करने को कहा।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *