स्थानीय कस्बे में दातागंज उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी उझानी एवं नगर अधिशासी अधिकारी सत्यपाल सिंह की संयुक्त टीम द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर में अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार सेंगर ने बताया कि शासन के निर्देश पर सीओ उझानी, एसडीएम दातागंज एवं ईओ की संयुक्त टीम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने को बुल्डोजर चलाया गया। जिसमें कई चबूतरे टूट गए। कुछ लोगों ने मौखिक विरोध भी किया लेकिन भारी संख्या में पुलिस बल देख लोग शांत रहे।
बुल्डोजर अभियान कालसेन बाबा तिराहा, उसहैत कटरास आदतगंज रोड पर चला।शेष कस्बे में अभियान सोमवार को चलाया जाएगा।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *