निजी कृषि कार्य हेतु ट्रैक्टर ट्राली अयोध्या जिले से चलकर,कटरा शिवदयाल होते हुए ,नवाबगंज ,वजीरगंज, आदि क्षेत्रों में ओवरलोडिंग ईंट सप्लाई किया जा रहा है। जिससे कभी भी किसी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बाइक सवार यात्रियों
अथवा साईकिल पर सवार गरीब मजदूरों के ऊपर ईंट गिर जाने से
बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वहीं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ओवरलोडिंग
करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त से सख्त कार्यवाही करने का आदेश जारी किया गया है। लेकिन गोंडा जिले के अधिकारी कर्मचारी चैन की नींद सोने में मशगूल हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट मौजीराम यादव गोंडा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *