प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन से पूर्व अतिथि गण वीरांगना अवंती बाई प्रतिमा इंडियन आयल औरैया में करेंगे माल्यार्पण

औरैया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय सचिव एनबीएस राजपूत आईएएस एवं अनुपमा सिंह लोधी केंद्रीय भंडारण निगम भारत सरकार के आगमन पर जनपद के नारायणी मंडपम दिबियापुर में जोरों पर तैयारी चल रही हैं। विशिष्ट अतिथि में आरपी सिंह अपर जिला जज बुलंदशहर , अतिबल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉक्टर एसपी वर्मा चेयरमैन वेदांता ग्रुप , सोबरन सिंह राजपूत चुनाव प्रभारी , उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज के आगमन को लेकर जनपद में जोरदार तैयारियां चल रही हैं।
इस संबंध में प्रचार करने वाली टीम ने हीरापुर, गदनपुर , झपटियापुर , हरचंदपुर , नंदपुर , बला की मडैया , जोरन पुरवा , किशनपुर , मक्खनपुर , लखनपुरा व पूर्वा जयसिंह समेत दर्जनों गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अमर सिंह राजपूत प्रबंधक वीरांगना अवंतीबाई पुस्तकालय समिति, अहिबारन सिंह राजपूत, सहदेव सिंह राजपूत,उत्तम सिंह समेत तमाम गणमान्य लोग साथ में रहे। कार्यक्रम 28 मई 2022 शनिवार को औरैया की वीरांगना अवंती बाई पार्क में प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एनबीएस राजपूत और अनुपमा सिंह लोधी शहीद वीरांगना अवंती बाई प्रतिमा इंडियन आयल औरैया पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत करेंगे। उपरोक्त जानकारी योगाचार्य अनिल राजपूत प्रदेश सचिव अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा ने देते हुए लोगों से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने की पुरजोर अपील की है।

रिपोर्टर रजनीश कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।