गोल्डन बैल्स स्कूल में किया गया तीन दिवसीय एडवेंचर कैंप का आयोजन।ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित गोल्डन बैल्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार तीन दिवसीय एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप सुबह 7 बजे से 1बजे तक चला। इस कैंप में साहसिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में उत्साह के साथ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और जमकर मस्ती की। बच्चों ने जिप लाइन और शूटिंग की। ज़िपलाइन का उपयोग आमतौर पर मनोरंजन के लिए या एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए किया जाता है।बच्चों में एडवेंचर कैंप के माध्यम से साहसिक कार्य का विकास, सदभावना, मनोवैज्ञानिक उत्तेजना को बढ़ाने और किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने तथा नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने के गुर सिखाये गए ।विद्यालय के निर्देशक सरदार गुरविंदर सिंह व प्रधानाचार्य शेखर सिंह ने कहा कि ऐसे साहसिक खेल के माध्यम से बच्चे स्वावलंबी बनते हैं तथा उनका सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह का क्रिया-कलाप करने से बच्चों में न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि भविष्य में उन्हें आगे बढ़ने के लिए नए-नए अवसर भी प्रदान होते रहेंगे।इस मौके पर सीनियर कोऑर्डिनेटर शिवम ठाकुर, इंद्रपाल, ओम बिश्नोई, दिवाकर, अनुज,शिखा, वंशिका,शिवांगी, छवि आदि मौजूद रहें।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।