

MD NEWS बहुआयामी समाचार (लखनऊ)
लखनऊ।फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति के बीच भाजपा विधायक नीरज बोरा द्वारा लगातार सातवें दिन भी राहत एवं सेवा कार्य जारी रखा गया।
आज फैजुल्लागंज स्थित मथुरा विहार, सावित्री नगर, लोहरामऊ, ऊँचा टीला, शिव शक्ति नगर एवं राम विहार में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया गया तथा प्रभावित परिवारों के बीच कच्चा राशन सामग्री, पका हुआ भोजन एवं पेयजल का वितरण किया गया।
इस दौरान विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, माननीय रक्षामंत्री जी के विशेष कार्याधिकारी के.पी. सिंह एवं जल संपर्क अधिकारी पुष्कर शुक्ला ने भी क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ की स्थिति एवं प्रभावित लोगों की समस्याओं का जायजा लिया।
नीरज बोरा टीम द्वारा भी लगातार सेवा एवं राहत कार्यों को पूरी तत्परता के साथ जारी रखते हुए जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और राहत कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक नीरज बोरा ने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में वह अपने क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं और सेवा और सहायता का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
