मुख्य अतिथि चेयरमैन सिंगाही उत्तम कुमार मिश्र एवं डॉ०इन्द्रेश वर्मा

गीता प्रभाकर त्रिपाठी

निघासन _ तहसील निघासन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सिंगाही कलां के निकट ग्राम सहिजना में नवनिर्मित मंदिर का पंचदीवसिय कार्यक्रम पं०बृजेन्द्र त्रिपाठी (यज्ञाचार्य) अपने सहयोगी आचार्यों पं०वीरेन्द्र आचार्य,पं०जगदम्बा प्रसाद पांडेय, प्रभाकर शास्त्री, दिवाकर त्रिपाठी,के साथ मिलकर वेदमन्त्र उच्चारण कर श्री शिव मन्दिर में शिव परिवार,राम दरबार, बजरंग बली, दुर्गा माता मूर्ति का जलाधीवास,अन्नाधीवास,फलाधीवास, पुष्पाधीवास,धूपाधीवास,मिष्ठानाधीवास, सय्याधीवास, दसविधि स्नान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं अन्य आवाहित देवताओं का पूजन,जप कर उनके प्रशान्नार्थ हवन भी कराया जिसमे कमेटी के पदाधिकारियों ने भी हवन में आहुति डाली रात्रि काल मे पहुंचे मुख्य अतिथि डां०इन्द्रेश वर्मा एवं चेयरमैन सिंगाही उत्तम कुमार मिश्र का मन्दिर कमेटी पदाधिकारियों ने स्वागत किया साथ रहे कमलेश वर्मा,विपिन गुप्ता, मिथिलेश कुमार और इस अवसर पर कमेटी पदाधिकारी रामस्वरूप मौर्य,भानू, दामोदर मौर्य केशवराम मौर्य, राम भरोसे, आदि साथ ही गांव के सम्भ्रांत व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित साथ ही भण्डारे का प्रसाद भी ग्रहण किया

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *