उत्तर प्रदेश 10 जून 2025 ( सूरज गुप्ता )शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर :: लखनऊ स्थित 7, कालिदास मार्ग स्थित आवास पर रविवार को उतर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से विधायक विनय वर्मा ने शिष्टाचार भेंट-मुलाकात हुई। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। वहीं मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री के विशाल अनुभवों से बहुत कुछ सीखने को मिला। उप मुख्यमंत्री का स्नेह, कुशल मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद विधायक के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है।इसी क्रम में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (कारागार विभाग) दारा सिंह चौहान से उनके गौतम पल्ली लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर विधायक विनय वर्मा ने एक शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान मुलाकात में वाराणसी के प्रतिष्ठित स्वर्णकार समाज के प्रमुख व्यापारी एवं अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय महामंत्री शैलेश वर्मा भी साथ रहें। वहीं चाय पर हुई इस संवाद में सामाजिक समरसता, व्यापारिक विकास और समाज हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इसी क्रम में लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पोषण मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल (उत्तराखण्ड) बेबी रानी मौर्या जी से रविवार को शिष्टाचार भेंट-मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान मेरे विधानसभा क्षेत्र के कुछ नागरिकों की समस्याओं को मंत्री जी के समक्ष रखा। मंत्री जी ने सभी विषयों को सुना और तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान हेतु स्पष्ट निर्देश भी दिये। मंत्री जी के त्वरित सहयोग एवं जनहित के प्रति तत्परता के लिए विधायक ने कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।