उत्तर प्रदेश 10 जून 2025( सूरज गुप्ता) जोगिया/सिद्धार्थनगर।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में मय स्वाट टीम के साथ सोमवार को अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर से 01 नफर वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 126/2025 धारा 2(ख)(17) एवं 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम वर्ष 1986 थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर के मुकदमे में चल रहे वांछित को फजिहतवा नाला से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त चिरागुद्दीन पुत्र नसीरुद्दीन निवासी मोहल्ला वार्ड नं0-12 हबीबुल्लाह नगर कस्बा व थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अनूप कुमार मिश्र, एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक जीवन त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल आशुतोष धर दूबे,
कांस्टेबल रोहित चौहान, जोगिया उदयपुर पुलिस से
कांस्टेबल प्रदीप उपाध्याय, कांस्टेबल विरेन्द्र यादव मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।