उत्तर प्रदेश 10 जून 2025 ( सूरज गुप्ता ) सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित भोजपुर-शाहपुर तटबन्ध का निरीक्षण किया गया। इस तटबन्ध पर एक जगह जमीन न उपलब्ध होने के कारण गैप रह गया था। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा तहसील इटवा के ग्राम बिजौरा में लगभग 1.4 किमी0 का गैप बचा हुआ था, जिसके गैप को भरने का कार्य प्रगति पर था। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 15 दिन के अन्दर तटबन्ध के समस्त कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियन्ता अमित कुमार मल्ल, जूनियर इंजीनियर मिथिलेश लाल दास एवं ज्ञानशंकर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed