उत्तर प्रदेश 10 जून 2025 ( सूरज गुप्ता )
सिद्धार्थनगर। थानाक्षेत्र शिवनगर डिडई के एनएच 28 कटबंध गांव और असनहरा मंदिर के बीच दुर्घटना हुई, जिसमें कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। आपको बता दें कि बाइक सवार दोनों सगे भाई प्रदीप व विजय पुत्र राधेश्याम बस्ती से अपने घर बांसी कोतवाली के फतेहपुर गांव जा रहे थे। वहीं कार चालक गोल्हौरा थानाक्षेत्र जल्हेखोर निवासी जनपद बस्ती के दमया परसा रिश्तेदारी में जा रहे था। थानाक्षेत्र शिवनगर डिडई के एनएच 28 कटबंध गांव और असनहरा मंदिर के बीच मार्ग दुर्घटना हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शिवनगर डिंडई थानाध्यक्ष शशांक सिंह मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को रुधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर हालत नाजुक देख चिकित्सक ने प्रदीप पुत्र राधेश्याम की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई और दूसरे भाई विजय की नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। वहीं कार चालक मनोज द्विवेदी पुत्र ब्रह्मानन्द द्विवेदी व अनिल शर्मा पुत्र राजाराम शर्मा को भी गम्भीर चोटें आई थी, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गयीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed