प्रेमी का गांव वालों ने मुंह काला कर गांव में घुमाया

शाहजहांपुर। शादी के चार दिन बाद जब नई-नवेली दुल्हन अपने ससुराल की रस्मों से कुछ फुर्सत पाई, तब किसी को भनक भी नहीं थी कि उसके साथ एक “साया” भी आया है। घरवाले जब बहू का सामान जमाने लगे, तभी अचानक एक संदूक से आती हलचल ने सबको चौकन्ना कर दिया। सास ने जैसे ही पास जाकर देखा, तो संदूक में हरकत साफ नजर आई। फौरन घर के बाकी सदस्य बुलाए गए। संदूक खोला गया तो जो नज़ारा सामने आया, उससे गांव वाले भी सन्न रह गए। अंदर से निकला एक युवक सजधज में नहीं, बल्कि छुपकर बैठा हुआ। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह युवक कोई और नहीं, बल्कि दुल्हन का पुराना प्रेमी था।

दुल्हन के साथ ही ससुराल तक संदूक में पैक होकर चला आया था। इधर दुल्हन घर की रस्मों में व्यस्त रही, उधर प्रेमी संदूक में दुबका रहा। मगर ज्यादा देर तक छिपा न रह सका। गांव वालों ने फिर अपने ही अंदाज में सजा दिया “हीरो” को। पहले तो कायदे से उसकी खातिरदारी की चेहरे पर काली लिपस्टिक लगाई गई, बालों में चुटिया बना दी गई और फिर पूरे गांव की मौजूदगी में जमकर धुनाई भी की गई। सूत्रों के अनुसार मामला पुलिस तक पहुंच चुका है, लेकिन परिजन अब इसे आपसी सहमति से निपटाने की बात कह रहे हैं। दुल्हन की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। यह घटना पूरे कुशीनगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव वालों का कहना है कि ऐसा ‘हीरो’ पहले कभी नहीं देखा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।