विजेन्द्र सिंह rl

संकट मोचन हनुमान मंदिर के पावन मार्गदर्शन में गोला में मंगलवार को अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर विशाल भक्ति रैली का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली इस शोभायात्रा में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।रैली की शुरुआत मिल रोड से हुई, जो अलीगंज रोड, लखीमपुर रोड, मोहम्मदी रोड और खुटार रोड होते हुए पुनः मिल रोड से संकट मोचन हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुई। रथों, झांकियों, भजन मंडलियों और श्रद्धालुओं की कतारों से नगर की सड़कों पर भक्तिमय वातावरण छा गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अमन गिरि, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शुक्ला ‘रिंकू’, संत समाज से अंजनी शरण जी महाराज, वरिष्ठ समाजसेवी सुरजन लाल वर्मा, शिवगोपाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मोहित गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, रामजी, रोहित गुप्ता समेत अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने संकट मोचन भगवान हनुमान का विधिवत पूजन कर नगरवासियों के कल्याण की कामना की।रैली में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन-कीर्तन, झांकियों और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी।नगर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। बड़े मंगल की यह रैली धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए सम्पन्न हुई।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।