खुटार।जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा के मोहल्ला भारतगंज में रहने वाला शाहिद खां बुधवार को अपने साथियों के साथ खुटार के बंडा रोड पर गांव नगरा के पास बने शिवाजी वाटर पार्क में नहाने के लिए आया था उसके साथियों के मुताबिक दोपहर में जब वह वाटर पार्क में नहा रहे थे, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।

यह देख साथियों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और उसके साथी मुन्ना, आरिफ और एहसान ने मामले की जानकारी वाटर पार्क स्वामी को दी। जिसके बाद हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में शाहिद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जहां उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना खुटार राजेंद्र रावत, हमराही दरोगा अशोक कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके साथ ही उन्होंने वाटर पार्क को बंद कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के पारिवारिक दलों को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में डटी हुई है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *