शाहजहांपुर। बरेली की रहने वाली एक महिला ने छह युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि एक परिचित ने कार में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और फिर साथियों संग दुष्कर्म किया। वारदात के बाद महिला को रात में कटरा सीमा पर छोड़ दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। थाना कटरा प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है, साथ ही मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बरेली की महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप, बोलीं पहले कार में बिठाकर पिलाया नशीला पदार्थ फिर सूनसान रास्ते पर छोड़ दिया।

इसी दौरान एक परिचित का फोन आया और उसने रास्ते में छोड़ने का कहकर कार में बैठा लिया, इसके बाद सूनसान जगह पर ले जाकर कोल्ड-ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। फिर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, थाना कटरा क्षेत्र का मामला। बरेली जिले की रहने वाली पीड़िता ने कटरा थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे तिलहर में रहने वाले रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान खुदागंज में रहने वाला उनके एक परिचित युवक ने फोन करके पूछा कहां हो,उसने अपनी लोकेशन बताई और कहा कि वह रिश्तेदार के घर जा रही थी। आरोप है कि युवक ने कहा कि कटरा तक आ जाओ फिर वह कार से तिलहर तक छोड़ देगा,इसके बाद आरोपी ने रास्ते में दो दो कर चार युवकों को कार में बिठाया और फिर एक अन्य युवक को भी कार में बैठा लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसको सूनसान जगह पर ले गए, आरोपियों ने उसको कोल्ड-ड्रिंक पिलाई,जिससे वह बेहोश हो गई। रात करीब साढ़े 11 बजे उसको होश आया तो उसके सारे कपड़े उतरे थे,पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि हाथ जोड़कर आरोपियों से कटरा तक छोड़ने की गुहार लगाई तब आरोपी कटरा की सीमा में छोड़कर चले गए। वहीं कटरा थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। पीड़िता को लेकर घटनास्थल पर जा रहे हैं,जांच की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।