मंत्री, विधायक के नाम पर नेताओ के अनैतिक दबाव और पुलिस के क्रास रिपोर्ट लिखने पर दबंगो के बुलंद हो रहे हौंसले, पीडित भी परेशान

मंत्री, विधायक और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियो ने नहीं दिया ध्यान तो हो सकती है कौशांबी जैसी घटना

खुटार। मंत्री, विधायक के नाम पर खुटार मे नेतागिरी करने वाले कुछ छुटभैया नेताओ के संरक्षण मे पल रहे दबंग खुटार मे खुलेआम गुंडई कर रहे है। पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही करती है, तो यही छुटभैया मंत्री विधायक से शिकायत करने की बात कहकर पुलिस पर अनैतिक दबाव बनाने लगते है। जिससे पुलिस आरोपियो के साथ ही पीडित पर भी गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर लेती है। जिससे दबंगो के हौंसले बुलंद हो जाते है और वह एक एक बाद कई घटनाओ को अंजाम देते रहते है। ऐसे मे पीडित दबंगो के उत्पीड़न के साथ ही पुलिस की बेवजह की कार्रवाई का शिकार होना पड़ता है। इस स्थिति मे खुटार मे पुलिस का इकबाल खत्म होता दिख रहा है और जिम्मेदार लोग चुप्पी साधे हुए है। बुधवार को खुटार के मेन मार्केट मे हुई पत्थरबाजी की घटना भी इसी का नतीजा है। इस मामले मे भी पुलिस ने पीडित आसिफ की तरफ से आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन हमेशा की तरह पुलिस पर पीडित से राजीनामा करने का दबाब बनाने के साथ ही राजीनामा ना करने पर पीडित के खिलाफ भी मुकदमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। अब देखना है कि इस मामले मे भी पुलिस का क्या रुख रहता है। पुलिस स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्यवाही करेगी या छुटभैया नेताओ के दबाव मे पीडित पर फर्जी क्रास रिपोर्ट दर्ज करें। क्योकि घटना की पूरी वीडियो भी वायरल हो रहीं है। ऐसे मे मंत्री, विधायक और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियो को इस ओर ध्यान देकर छुटभैया नेताओ के संरक्षण मे पल रहे दबंगो पर ठोस कार्यवाही करने के साथ ही पुलिस द्वारा लिखी जा रही फर्जी क्रास रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियो पर कार्यवाही करानी चाहिए। अगर समय रहते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो ने इस ओर ध्यान न दिया तो यहा भी कौशांबी जैसी घटना से इंकार नही किया जा सकता।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।