अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली थाना नई मण्डी पुलिस टीम को वादी ने सम्मानित किया ।

मुजफ्फरनगर। वादी अभिमन्यु चौहान पुत्र श्री राजेश चौहान निवासी साउथ सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ने थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया था। कि उनके फ्यूल स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारीयों ने फ्यूल स्टेशन पर बने टैंक से करीब 7000 लीटर डीजल की चोरी कर ले गये है। थाना नई मण्डी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस व थाना प्रभारी नई मण्डी श्री दिनेश चन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा शीघ्र जांच की गयी। जांच के दौरान नामजद व प्रकाश में आये कुल 04 अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर बाईपास रोड पर स्थित एक सुनसान खंडहर मकान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 26 ड्रमों में भरा हुआ 4300 लीटर डीजल, 1,05,000/- रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप ट्रक बरामद किया गया।आज वादी राजेश चौहान द्वारा थाना नईमण्डी पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।

मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *