मुजफ्फरनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के एवं थानाध्यक्ष थाना पुरकाजी के नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा आज थानाक्षेत्र पुरकाजी के अन्तर्गत ग्राम गोधना में बाग में एक व्यक्ति का शव मिला जिसका पहचान ओमपाल पुत्र हरमल निवासी ग्राम धमात थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। मृतक के परिजनों द्वारा अभियुक्त मुनेश पुत्र तेजा निवासी ग्राम हरीनगर थाना पुरकाजी पर मृतक ओमपाल की हत्या करने का शक होने के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पर तहरीर दी गयी। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। थाना पुरकाजी पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा फरार वांछित मुनेश पुत्र तेजा व प्रकाश में आये अन्य अभियुक्त सुनील उर्फ माटी पुत्र पाला को आज हरिनगर-गोधना मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे व निशांदेही पर एक लकडी के 02 डन्डे), देशी शराब के 01 भरा हुआ। व 03 खाली टैट्रा पैक बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर
अभियुक्तों ने बताया मृतक ओमपाल गाम गोधना में आम के बाग में आमों की तुड़ाई व रखवाली का कार्य करता था तथा हम भी उसके साथ आमों की तुडाई का कार्य करते थे। रात्रि को हम तीनों चरण सिंह के आम के बाग में बैठकर शराब पी रहे थे इसी दौरान हमारी ओमपाल से कहासुनी व झगडा हो गया। हमनें वहीं पास में पडे लकडी के डन्डों से उसके सिर पर वार किया। जिसमें उसकी मृत्यु हो गयी। हमलोग मृतक ओमपाल के शव को वहीं छोडकर व डन्डों को छिपाकर फरार हो गये। हम मुजफ्फरनगर से कहीं बाहर फरार होने की फिराक में थे कि पुलिस हमें पकड लिया गया। अभियुक्तों ने ओमपाल की हत्या करना स्वीकार किया।

मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *