शाहजहांपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सरेशाम हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की है। हुंडाल खेल निवासी ईशरान अली की तहरीर पर दानिश मलिक, उमेद, बिलाल, दानियाल, हम्माद समेत चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ईशरान अली ने बताया कि वह कल शाम अपने बेटे के साथ बाइक से जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने घेरकर गोली चला दी। हमले में बाल-बाल बचने के बाद उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। सीओ सिटी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *