अज्ञात व्यक्ति का सड़ा हुआ शव बरामदबस्ती – रुधौली थाना क्षेत्र के बिशुन पुरवा चौकी अंतर्गत बस्ती-बॉसी मार्ग पर स्थित दमया व पिपरा के बीच पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा हुआ शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित कर शव को कब्जे में ले लिया है। शव मिलने की जानकारी तब हुई जब अगल-बगल के गाँव के बच्चे बकरी चरा रहे थे और पुल के समीप जाने पर काफी दुर्गंध हुआ तो बच्चों ने व चरवाहों ने गाँव के लोगों को जानकारी दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम रुधौली, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे, बिशुनपुरवा चौकी प्रभारी जयविंद कुमार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और शव की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।रिपोर्टिंग इंचार्ज राम करन

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *