पशुग्राम पंचायत शेरगढ़ की गोशाला में पशुओं की संख्या के हिसाब से शेड नहीं हैअफजलगढ़। ग्राम पंचायत शेरगढ़ स्थित गोशाला में पशुओं की संख्या के अनुरूप शेड नहीं बनाए गए हैं। शेड न होने के कारण भीषण गर्मी के बावजूद संरक्षित पशुओं को धूप में रहना पड़ता है।करीब दो वर्ष पूर्व लगभग 150 संरक्षित पशुओं के लिए अस्थायी गोशाला का निर्माण कराया गया था। उसी अनुरूप पशुओं के लिए तीन शेड बनाए गए थे। वर्तमान में गोशाला में 316 संरक्षित पशु हैं। पशु अधिक होने के बाद भी शेड की व्यवस्था नहीं की गई। गोशाला में बनी खोर भी पर्याप्त नहीं हैं। वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही हैं। पर्याप्त छाया या शेड न होने से मजबूरन संरक्षित पशु चिलचिलाती धूप में खड़े रहते हैं।बीमार व घायल संरक्षित पशु भीधूप में पड़े रहते हैं। इससे सामाजिक संगठनों व पशु प्रेमियों में रोष है। उन्होंने शीघ्र गोवंश के लिए पर्याप्त शेड की व्यवस्था कराने की मांग की है।इस संबंध में बीडीओ सीपी पांडेय का कहना है कि कार्य की स्वीकृति करा ली गई है। शीघ्र ही नए शेड का निर्माण कार्य प्रारंभकराया जाएगा।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *