सत्यवीर की मौत के मामले में पत्नी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्टशराब छुड़ाने के लिए गलत दवा देने का ससुराल वालों पर लगाया आरोपअफजलगढ़। गांव चतरपुर भूतपुरी निवासी युवक सत्यवीर की मौत के मामले में पिता निर्मल की ओर से मृतक की पत्नी, साले और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शराब छुड़ाने के लिए दी गलत दवाई से गई उसकी मौत हुई।दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बीती 21 अप्रैल को उसके पुत्र सत्यवीर की शादी बबीता निवासी आनंदीपुर के साथ हुई थी। सात जून को सत्यवीर अपनी ससुराल गया था। आरोप है कि सत्यवीर का साला प्रवीण कुमार चिकित्सा कार्य करता है। 12 जून को सत्यवीर को शराब छुड़ाने के लिए पुत्रवधू बबीता, प्रवीण कुमार व माया देवी ने गलत दवा दे दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई।यह लोग उसके परिवार को बिना सूचना दिए सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ राजेश सोलंकी ने बताया मृतक के पिता की तहरीर पर बबीता, प्रवीण कुमार, माया देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।