खुटार। क्षेत्र के गांव टाह खुर्द कलां मे रहने वाले ठाकुर प्रसाद सामान्य परिवार से है। उनके बेटे सौरभ कुमार ने खुटार के रामपुर कलां से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद सौरभ लखनऊ मे रहकर नीट की आनलाइन तैयारी कर रहा था।

शनिवार को आए रिजल्ट मे सौरभ कुमार ने आल इंडिया मे 492 अंक प्राप्त कर 1709 रैंक प्राप्त की। सौरभ कुमार की इस सफलता पर उनके पिता ठाकुर प्रसाद, मां सुनीता देवी और अन्य परिवारीजनो का खुशी का ठिकाना नहीं है। इसी तरह मोहनपुर गांव निवासी लालाराम वर्मा के बेटे अवनीश वर्मा ने भी आल इंडिया मे 2664वीं रैंक पाकर नीट की परीक्षा पास की। अवनीश वर्मा के नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर परिजनों, मित्रों, गुरुजनों एवं समस्त गांव वालों का नाम रोशन किया है। दोने छात्रो की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *