लखीमपुर खीरी।
मितौली खीरी। मितौली विकासखण्ड के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र सिंह के संरक्षण में यह मेला लगाया गया। साथ ही 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का भी आयोजन किया जा रहा है।


कलुआ मोती स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर शहला अंसारी ने 56 मरीजों की जांच की। ककरहा में डाक्टर उस्मान अयूबी ने 54 मरीजों को देखा। सडिलवा में डाक्टर पंकज शुक्ला ने 36 मरीजों का उपचार किया। चुराई पुरवा में 32 और कैमहरा में डाक्टर विपनेश कुमार ने 36 मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सभी मरीजों को योग का अभ्यास कराया गया। साथ ही उन्हें उचित परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *