लखीमपुर खीरी/निघासन
भीषण गर्मी से झुलस रहे धौरहरा क्षेत्र में मौसम ने सोमवार को अचानक करवट ली। तेज़ हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने जहां आम लोगों को राहत दी, वहीं किसानों के चेहरों पर भी नई उम्मीद की चमक लौट आई।

लालपुर ,मझली पुरवा,बुद्धा पुरवा,तमोलिपुरवा ,चन्दन पुरवा, निघासन कोनहापुरवा झंडी राज सहित आसपास के गांवों में हुई अचानक तेज बारिश से जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, वहीं खेतों को भी संजीवनी मिल गई।

खरीफ की बुवाई में जुटे किसानों को यह बारिश वरदान साबित हो रही है, क्योंकि पिछले कई दिनों से हो रही तेज धूप और उमस ने न सिर्फ लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था, बल्कि खेती-किसानी पर भी बुरा असर डाला था।

किसानों ने कहा — “भगवान का शुक्र है कि समय पर पानी गिरा, अब हम धान की रोपाई और अन्य फसलों की तैयारी सही से कर सकेंगे।” मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में और भी बारिश होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में फसल उत्पादन को भी बल मिलेगा।

बहुआयामी न्यूज समाचार लगातार आपको हर क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर पहुंचाने में जुटा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।