— हिमांशु राज एम.डी. न्यूज़ छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ 7805838076 ग्राम पंचायत लवजी विकासखंड लखनपुर के ग्रामीणों ने बताया की उचित मूल्य दुकान संचालक प्रिया समूह द्वारा राशन वितरण तौल में घपला बाजी निर्धारित कीमत से अधिक कीमत प्राप्त करने तथा गलत तरीके से तैयार राशन कार्ड पर राशन गबन के साथ-साथ, ग्रामीणों के साथ गाली गलौज की शिकायत कलेक्टर स्थानीय प्रशासन से की गई हैl इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया राजकुमारी स्वास्थ्य विभाग में एम.टी पद पर कार्यरत है ,इसके बावजूद उसके द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। राशन दुकान संचालित कर रही है कोरवा जाति के ग्रामीणों ने बताया चावल व शक्कर को कम तौलकर शक्कर ₹20 में दिया जा रहा है जो की गैर कानूनी गौरतलब है 20 से 25 फर्जी राशन कार्ड बनवाया गया है जो ग्राम पंचायत के निवासी भी नहीं है उस कार्ड पर राशन का उठाव कर गबन किया जा रहा है ।दुकान संचालक शासकीय सेवा में है शासकीय सेवा वाला व्यक्ति दुकान संचालित नहीं कर सकता है ग्रामीणों ने इस बावत खाद्य विभाग को आवेदन प्रस्तुत किया था मगर खाद्य विभाग बजाए कार्रवाई करने के मौन धारण किए हुए हैं कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है ।और आवेदन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे सोसाइटी संचालीका के हौसले बुलंद है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।