लखीमपुर खीरी, 16 जून। जिले में परिषदीय विद्यालयों के करीब 16 हजार बच्चों का आधार कार्ड सिर्फ इसलिए नहीं बन पा रहा है क्योंकि उनके पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है। इस बड़ी चुनौती को देखते हुए सीडीओ अभिषेक कुमार ने एक मानवीय पहल करते हुए ब्लॉक स्तर पर विशेष कैंप आयोजित कराने का निर्णय लिया है। ये शिविर 17 जून से 20 जून तक जिले के सभी विकास खंडों में आयोजित किए जाएंगे।

इन कैंपों की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि प्रत्येक गांव का सचिव मौके पर मौजूद रहेगा, जो अभिभावकों से आवेदन लेकर तुरंत प्रक्रिया शुरू करेगा। साथ ही, तहसील स्तर से नामित नायब तहसीलदार दस्तावेजों की जांच और सत्यापन का कार्य मौके पर ही करेंगे।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नाममात्र शुल्क पर शपथ पत्र की सुविधा भी कैंप स्थल पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इन कैंपों में प्राप्त आवेदनों पर तत्काल जांच रिपोर्ट तैयार कर जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। जिससे बच्चों का आधार कार्ड बिना किसी देरी के बन सके।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। यूनिफॉर्म, जूते, बैग जैसी छात्र हितकारी योजनाएं तभी प्रभावी होंगी जब बच्चों के पास आधार कार्ड हो। हमारा प्रयास है कि हर बच्चे को उसकी पहचान मिले, जिससे उसका भविष्य मजबूत बन सके।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।