उत्तर प्रदेश 17 जून 2025(सूरज गुप्ता) सिद्धार्थनगर।सोमवार को उर्वरक फुटकर विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के संघ ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 के नाम से उपजिलाधिकारी सदर ललित मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने के दौरान संघ के अध्यक्ष आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि धान में यूरिया और डीएपी ओवर रेट पर रिटेलरों को दिया जा रहा है। रिटेलरों का आरोप है कि यूरिया पर 2 किलो जिंक और डीएपी पर एक बोरी के पीछे एक बोतल नैनो डीएपी दिया जा रहा है। दुकानदारों की आईडी ब्लॉक होने पर रुपए मांगने का भी आरोप लगाया है। जिला कृषि अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उर्वरक की रैक की जानकारी लेने का प्रयास किया जाता है तो जिला कृषि अधिकारी के द्वारा कोई भी जवाब नही मिलता है। होलसेलर और जिला कृषि अधिकारी की मिलीभगत का आरोप लगाया है। इसके सम्बन्ध में एसडीएम ललित मिश्रा के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।