सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने भूमि पर किया कब्जा लगाया बोर्ड

खुटार। नगर के पुवायां रोड पर स्थित बुद्धा पार्क की भूमि बुद्धा पार्क के नाम नहीं, बल्कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग शाहजहांपुर के नाम दर्ज है। पिछले महीने राजस्व विभाग की ओर से कराई गई पैमाइश के बाद इसका खुलासा हुआ था।

जिसके बाद मंगलवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग शाहजहांपुर के सहायक अभियंता नरोत्तम दिवाकर के नेतृत्व में पहुंची सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम ने उक्त पार्क की भूमि पर अपना कब्जा लेते हुए गेट पर अपना बोर्ड लगा दिया है। इसके साथ ही अब यह भूमि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग शाहजहांपुर के कब्जे में पहुंच गई है। अधिकारियों के द्वारा लगाए गए बोर्ड पर साफ शब्दों में लिखा गया है कि उक्त संपत्ति नलकूप खंड शाहजहांपुर से संबंधित है। किसी प्रकार का अतिक्रमण अवैध है बात से उक्त भूमि को अपनी समिति या संगठन की भूमि बताने वाले कथित लोगों में खलबली मच गई है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed