लखीमपुर खीरी।दिनांक 18.06.2025 को 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया । इस रैली का नेतृत्व कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशन में किया गया । रैली का शुभारंभ वाहिनी मुख्यालय से होकर महँगापुर गुरुद्वारा तक किया गया । इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन और सुरक्षा बलों के कार्मिकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था ।


कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों, जवानों एवं आम नागरिकों को संबोधित करते हुए नशा मुक्त जीवन की आवश्यकता पर बल दिया । उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति की शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं को प्रभावित करता है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक ढांचे को भी क्षति पहुँचाता है ।
इस रैली के दौरान वाहिनी के सभी कार्मिकों द्वारा जागरूकता स्लोगनों जैसे “नशा छोड़ो, जीवन को अपनाओ”,
“स्वस्थ समाज की यही है पहचान, नशा मुक्त हो हिंदुस्तान”,”नशा मुक्त भारत, सुंदर भारत” आदि के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया । यह रैली स्थानीय नागरिकों में काफी सराही गई और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इस मुहिम को समर्थन प्रदान किया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।