महिला ने एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र ।

बदायूं, अलापुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत ककराला में वार्ड नंबर 22 के सभासद पर तमंचे के बल पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप ।

पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार।


रिपोर्ट:प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं, अलापुर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत ककराला का है जहां पीड़ित महिला ने बताया कि वह कल शाम अपने पति के साथ अपनी ननद के घर जा रही थी जैसे ही वह पैतरे बाज मुल्ला जी के बाग के पास पहुंची तभी वहां अपने दो साथियों के साथ पहले से घात लगाए बैठा वार्ड मेंबर रहीसुल पुत्र जुल्फिकार ने रोककर मेरे पति के ऊपर तमंचा तान दिया। और मेरे साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरन बाग में खींचकर ले जाने लगा। दुष्कर्म का प्रयास किया ।

इस दौरान पीड़िता के कपड़े भी फट गए शोर शराबा सुनकर बिलहरी की तरफ से आ रहे लोगों ने महिला व उसके पति को बचाया पीड़िता के पति ने वार्ड नंबर 22 के सभासद रहीसुल को पहचान लिया घटना की तहरीर पीड़िता ने अपने पति के साथ पहुंचकर चौकी पर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की अब पीड़ित महिला ने परेशान होकर एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

इस संबंध में थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।