बाराबंकी के देवीगंज स्थित जवाहर लाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पेंटर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अखिल भारतीय पेंटर संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार कौशल (राजश्री पेंटर) ने बैठक में पेंटरों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

उन्होंने सरकार से पेंटरों के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की। उनकी प्रमुख मांग थी कि यदि कोई पेंटर काम करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाए, चोटिल हो जाए या उनकी मृत्यु हो जाए, तो सरकार को उनकी या उनके परिवार की सहायता करनी चाहिए।

बैठक में पेंटर संघ के उपाध्यक्ष छोटे लाल पेंटर और महासचिव इंद्रेश पेंटर भी उपस्थित रहे। बर्जर कंपनी के जिला ग्राहक सलाहकार सहित अन्य पेंटर भी इस बैठक में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।