लखीमपुर-खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के गोगावा में मजदूर ने की आत्महत्याः आम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजी गयी बॉडीबहुआयामी समाचार बिजुआरिपोर्ट हरेन्द्र प्रताप सिंहउत्तर प्रदेश की जिला लखीमपुर खीरी के बिजुआ चौकी क्षेत्र के ग्राम गोगावा में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के एक आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामू पुत्र मैकू लाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुंडा सावरण गांव का निवासी था। रामू पिछले करीब 20 वर्षों से गोगावा ग्राम पंचायत में रहकर मजदूरी करता था।आत्महत्या के कारणों की नहीं हुई पुष्टिमृतक के बेटे अमरजीत ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से गोगावा में ही रह रहे थे और मेहनत-मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि रामू ने आत्महत्या क्यों की, न ही कोई घरेलू विवाद या मानसिक तनाव की सूचना थी।पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शवघटना की जानकारी मिलते ही बिजुआ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुक्त चिकित्सालय भेज दिया।चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।