भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को रंगोली मंडप, रामपुर में जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती दीपमाला संतोषी तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती सुहासिनी रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके बाद ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया। उनके संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने ‘विकसित भारत @2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

सेवा ही भाजपा की मूल भावना : दीपमाला संतोषी
मुख्य अतिथि श्रीमती दीपमाला संतोषी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल भावना सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक देशवासी का संकल्प है। इसे साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। सेवा कार्यों के माध्यम से ही विकसित भारत के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाया जा सकता है।

प्रदेश मंत्री श्रीमती सुहासिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति के साथ जनसेवा और जनसंपर्क के कार्यों को और अधिक गति देनी होगी।

मशाल, तिरंगे और भाजपा ध्वज के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा

कार्यक्रम के उपरांत सेवा ज्योति यात्रा रंगोली मंडप से प्रारंभ होकर अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा में कार्यकर्ता हाथों में प्रज्वलित मशाल, तिरंगा और भाजपा के ध्वज लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत हो गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भारत माता के जयघोष के साथ यात्रा में सहभागिता की।

सेवा ज्योति यात्रा ने सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश देते हुए लोगों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कुंवर बहादुर राजपूत ने किया।

कार्यक्रम में विधायक राजबाला ,जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल निवर्तमान सांसद घनश्याम सिंह लोधी सुनीता सिंह सैनी सौरभपाल लोधी ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार मोहित सैनी कुलवंत औलख हरीवाला यादव राजीव लोचन जगपाल सिंह यादव रविंद्र सिंह रवि जिला मीडिया प्रभारी आकाश सकसैना प्रदीप गुप्ता दीपक गुप्ता सुनील मौर्य विवेक रुहेला श्वेता शर्मा विक्रम सिंह पवन शर्मा महेंद्र मौर्य देवेंद्र चौधरी महा सिंह राजपूत आदि बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *