एम डी न्यूज़ रिपोर्टर गौरव सक्सेना

बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक का तबादला हो गया है। जिले में उनकी जगह चिराग जैन नए पुलिस अधीक्षक नगर होंगे। एसपी मानुष पारीक को आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर कार्यभार संभालेंगे। एसपी चिराग जैन उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह राजस्थान के भरतपुर के मूल निवासी हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। वर्ष 2020 बैच के अधिकारी चिराग जैन अब बरेली में पुलिस अधीक्षक नगर का कार्यभार संभालेंगे। चिराग जैन पहले आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर कार्यरत थे। मानुष पारीक भी 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 30 जनवरी 2024 को बरेली में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पद पर कार्यभार संभाला था। यह पद उस समय नया सृजित किया गया था, जिससे वह बरेली के पहले पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बने। करीब आठ महीने बाद उन्हें बरेली में ही पुलिस अधीक्षक नगर बनाया गया था।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली

7 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *