ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौतपुलिस ने शव को कब्जे में लिया, परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर कीकोतवाली देहात। ग्राम कुम्हेड़ा स्थित ससुराल आए दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।थाना क्षेत्र के ग्राम रहमापुर निवासी कालू उर्फ निर्दोष (34)का विवाह ग्राम कुम्हेड़ा निवासी मुकेश कुमार की पुत्री से लगभग छह वर्ष पूर्व हुआ था। निर्दोष अपनी ससुराल ग्राम कुम्हेड़ा में ही रहता था और अक्सर देहरादून जाकर मजदूरी भी करता था। शनिवार को वह देहरादून से ग्राम कुम्हेड़ा आयाथा। रात में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों की सूचना पर ग्राम में रहमापुर से काफी संख्या में लोग ग्राम कुम्हेड़ा पहुंचे। इस दौरान काफी गहमागहमी रही। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार अनुसार पोस्टमार्टम के आधार पर रिपोर्ट कर कार्रवाई की जाएगी

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।