जनपद=सिद्धार्थनगर यूपी
रिपोर्ट=सूरज गुप्ता

उत्तर प्रदेश 24 जून 2025
जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने बूढ़ी राप्ती नदी पर बने तनेजवा, भूतहिया बांध एवं कूड़ा नदी के इमलिया बांध का सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा बांध पर कराये गये कार्यों को देखा गया। जिलाधिकारी ने अवशेष कार्य को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। अति सम्वेदनशीन स्थलों पर निगरानी करने का निर्देश दिया। बांध के रैन कट, रैट होल आदि जो भी अवशेष है उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिए। लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिशासी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता क्षेत्र में रहकर भ्रमण कर बन्धों की निगरानी करते रहे। इस दौरान जनपद के अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।