बिठूर में बनेंगे 192 फ्लैट – शासन से मिली मंजूरी**कानपुर नगर – पुलिसकर्मियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से चली आ रही आवास संकट की समस्या अब दूर होने वाली है। बिठूर के बगदौधी कछार क्षेत्र और यातायात पुलिस लाइन में बहुमंजिला फ्लैटों के निर्माण को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।**बताया जा रहा है कि प्रस्ताव के मुताबिक, बगदौधी कछार में अराजपत्रित पुलिसकर्मियों के लिए 12-12 मंजिला चार टावरों में कुल 192 फ्लैट बनाए जाएंगे।**यातायात पुलिस लाइन में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के लिए 48 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। डीसीपी मुख्यालय कासिम आबिदी ने बताया कि बगदौधी कछार की परियोजना की लागत 69 करोड़ रुपये है, जबकि यातायात पुलिस लाइन में बनने वाले फ्लैटों पर 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे।**पुलिस विभाग में लंबे समय से आवास की कमी एक बड़ी चुनौती रही है। नए फ्लैटों के निर्माण से सैकड़ों पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को बेहतर रहने की सुविधा मिलेगी

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।