बदायूं जनपद के सहसवान क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राजमार्ग पर बहते गंदे पानी में अचानक करंट दौड़ने से दो बैलों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब राजेश पुत्र सोनपाल नामक युवक अपनी बैलगाड़ी से गांव फतनपुर की ओर जा रहा था। युवक बैलगाड़ी पर सवार था, जिससे वह करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बैलों को तड़पते देख मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन विद्युत आपूर्ति करीब एक घंटे बाद बंद की गई, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

गंभीर लापरवाही का मामला:
बताया जा रहा है कि जिस मार्ग पर हादसा हुआ, वहाँ लंबे समय से नालियों का गंदा पानी जमा है और उसी गंदे पानी से सैकड़ों लोग रोजाना गुजरते हैं। विद्युत विभाग और नगर पालिका की घोर लापरवाही सामने आई है — क्योंकि काफी समय से विद्युत तार खुले पड़े थे, जिसकी शिकायतें कई बार की जा चुकी थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचा और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

प्रश्न अब यह उठता है कि इस हादसे का जिम्मेदार कौन?
अगर युवक की जगह कोई राहगीर या बच्चे करंट की चपेट में आ जाते, तो क्या जवाब होता प्रशासन के पास? यह घटना न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि सिस्टम की गंभीर खामियों की भी पोल खोलती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।