गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी,
सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के संचालक डॉक्टर कौशल वर्मा नें अलीगंज के पंचायत भवन में एक निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया । कैंप में आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर कौशल वर्मा की मौजूदगी में 250 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी गई हैं। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर,यूरिक एसिड, नसों व फिजियोथैरेपी की जांचे की गई।

स्वास्थ्य कैम्प में आसपास के कई गांवों के जरूरतमंदों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है।सनशाइन हॉस्पिटल परिवार इसके पहले भी लखीमपुर सीतापुर पीलीभीत बरेली क्षेत्र में सैकड़ो निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर हजारों लोगों को दवाएं व जांच कर स्वास्थ्य लाभ पहुंचा चुका है। डॉक्टर समय समय पर शारीरिक रूप से अक्षम जरूरतमंद मरीजों को उपकरण व नगद धनराशि भी बांटते रहते हैं। इस अवसर सौरभ शुक्ला, अनुज सिंह, अभिषेक वर्मा, विजय विश्वकर्मा, सुमित, राकीम अली व हॉस्पिटल व स्कूल स्टाफ ने आयोजन के प्रबंध में योगदान किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।