अफजलगढ़ संवाददाता शाहवेज अहमद।

अफजलगढ़। नगर के समीप जावेद पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि पास में खड़े प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. अब्दुल मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि टक्कर के बाद बाइक उछलकर दूर जा गिरी और डॉ. मलिक सड़क पर लहूलुहान हालत में गिर पड़े। डॉ. अब्दुल मलिक पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी मोहल्ला नेजो सराय, अफजलगढ़, एक लोकप्रिय और सेवाभावी चिकित्सक हैं, जो वर्षों से नगर में चिकित्सा सेवा दे रहे हैं। हादसे के वक्त वह अपनी बाइक के पास खड़े थे तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और राजगीरों ने तत्परता दिखाते हुए डॉ. मलिक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेने के साथ-साथ चालक को भी हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बेहद तेज थी और चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। नगर में चर्चाओं का माहौल है, क्योंकि डॉ. अब्दुल मलिक की छवि एक गंभीर, सामाजिक और मरीजों के प्रति समर्पित डॉक्टर की रही है। लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।