धौरहरा रेंज में मानव-वन्यजीव संघर्ष, डीएम ने घायलों का जाना हाल, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

लखीमपुर खीरी। धौरहरा रेंज में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बंद पड़े ईंट-भट्ठे में राख निकालने गए युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। नयापुरवा निवासी 35 वर्षीय मिहीलाल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तेंदुए से भिड़कर न सिर्फ अपनी जान बचाई, बल्कि उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इस संघर्ष में मिहीलाल घायल हो गया, वहीं तेंदुए के हमले में वन विभाग का एक कर्मचारी फॉरेस्ट गार्ड राजेश दीक्षित भी जख्मी हुआ।

बुधवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिला चिकित्सालय ओयल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने मिहीलाल की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि आपने जो साहस दिखाया है, वह अनुकरणीय है। प्रशासन आपकी हर संभव मदद करेगा। डीएम ने मौके पर ही मिहीलाल को ₹50,000 की सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की। डीएम ने घायल फॉरेस्ट गार्ड राजेश दीक्षित से भी बात कर हौसला अफजाई की और चिकित्सकों से दोनों के मेडिकल ट्रीटमेंट की जानकारी ली। उन्होंने समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मिहीलाल ने डीएम को पूरी आपबीती सुनाई। इस दौरान डीएम ने उसके परिजनों से भी मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और हर जरूरी मदद का भरोसा दिलाया। समाचार लिखे जाने तक डीएम की ओर से घोषित 50 हजार की मदद मिहीलाल को प्रदान कर दी गई है। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरी सौरीष सहाय, सीएमएस आरके कोली मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।